हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की हुई बैठक, 18 के बाद आ सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

विज्ञापन

रायपुर: मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार देर रात तक चली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नामों को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। बैठक में नामों को लेकर सहमति नहीं बन पाई। इसलिए केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक तक अंतिम सूची के लिए अभी इंतजार करना होगा।

मौजूदा मंत्रियों और विधायकों की स्थिति को लेकर हुई चर्चा

बैठक में मौजूदा मंत्रियों और विधायकों की स्थिति को लेकर सर्वे रिपोर्ट के आधार पर चर्चा की गई। जिसमें फिर से पैनल तैयार किए गए हैं और कुछ नामों को जोड़ा भी गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन भी दिल्ली से सभी विधानसभाओं में 2 नामों की सूची लेकर बैठक में पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: अपनी मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन, आज करेंगे जल सत्याग्रह

90 सीटों की स्थिति और सरकार के कामकाज को लेकर हुई चर्चा

बैठक में 90 सीटों की स्थिति वहां सरकार के कामकाज को लेकर चर्चा की गई। छानबीन समिति की रिपोर्ट और ब्लॉक स्तर के पैनल पर भी काफी चर्चा हुई। जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि 12 सितम्बर को केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि सूत्रों का ये भी कहना है कि पहली लिस्ट के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। 18 सितम्बर के बाद ही पहली लिस्ट जारी होने की संभावना है।

बैठक में कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन, सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और सदस्य एल हनुमंथैया और नेटा डिसूजा मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें