CG Lok Sabha Election 2024: मतदान के बीच श्रीराम मंदिर पहुंचे CM विष्णुदेव साय

CM Vishnudev Sai Visit Shri Ram Mandir: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मतदान के बीच श्रीराम मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने राम मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

CM Vishnudev Sai Visit Shri Ram Mandir
विज्ञापन

CM Vishnudev Sai Visit Shri Ram Mandir: छत्तीसगढ़ में आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण और अंतिम चरण के लिए 7 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। आज छत्तीसगढ़ की रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा और जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर मतदान हो रहे हैं। ऐसे में इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय श्रीराम मंदिर पहुंचे हैं। मंगलवार की सुबह ही सीएम विष्णुदेव साय जशपुर पहुंचे और वहां स्थित राम मंदिर दर्शन किए।

विज्ञापन

सीएम साय ने किए श्रीराम के दर्शन

सीएम साय ने जशपुर के श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए और उनकी पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम साय वहां से निकल गए। वहीं प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा और जांजगीर-चांपा सीट में वोटिंग जारी है। इन सीटों के चुनावी मैदान में 168 प्रत्याशी हैं, जिनकी किस्मत का फैसला आज EVM के बक्सों में बंद होने वाला है।

प्रदेश में मतदान जारी 

वहीं में प्रदेश की इन 7 सीटों पर वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो, निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार सभी 7 सीटों पर 11.30 बजे तक 26.05 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे कम मतदान जांजगीर चांपा में हुआ है, जहां सिर्फ 25.76 प्रतिशत ही वोटिंग हुई है। वहीं सबसे ज्यादा वोटिंग रायगढ़ सीट पर हुई है, यहां 37.92 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विज्ञापन

कहां कितना हुआ मतदान

बिलासपुर लोकसभा: 28.27 फिसदी

दुर्ग लोकसभा: 31.40 फिसदी

विज्ञापन

जांजगीर चम्पा लोकसभा: 25.76 फिसदी

कोरबा लोकसभा: 32.37 फिसदी

विज्ञापन

रायगढ़ लोकसभा: 37. 92 फिसदी

रायपुर लोकसभा: 26.5 फिसदी

विज्ञापन

सरगुजा लोकसभा: 32.46 फिसदी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ