Chhattisgarh Education Minister Brijmohan Aggarwal: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के अंदर लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार यह बात अच्छे से जानती है कि किसी राज्य के विकास के लिए एक बेहतरीन शिक्षा प्रणाली का होना बहुत जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूलों में नई शाला प्रबंध समिति बनाने का निर्देश दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने निर्देश देते हुए स्कूल शिक्षा सचिव को स्कूल शिक्षा विभाग के अंदर आने वाले नई शाला प्रबंध समिति और विकास समिति गठन की कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए कहा है।
शिक्षा मंत्री का निर्देश
स्कूल शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने इस मामले को लेकर स्कूल शिक्षा सचिव और जिला-कलेक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि वह सुनिश्चित करें कि प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी मंत्री की अनुमति के बाद से स्कूलों में नई शाला प्रबंध समिति और विकास समिति का गठन किया जाए। नई शाला प्रबंध समिति और विकास समिति के पास कुछ खास अधिकार होंगे, जिसके तहत यह समिति बैठक करके प्रदेश के स्कूलों और छात्रों के हित से जुड़े फैसले पारित कर राशि व्यय करने के लिए सक्षम होगी। इसके लिए समिति को उच्च कार्यालय से अनुमति की भी जरूरत नहीं होगी। बता दें कि 18 जनवरी 2024 को स्कूल शिक्षा विभाग के अंदर आने वाले शाला प्रबंध और विकास समिति भंग कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव बोले- प्रदेश का चहुंमुखी विकास करना मकसद, पूरी करेंगे PM मोदी की गारंटियां
विधानसभा की कार्यवाही से रूबरू हुए छात्र
इस बीच शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकारी जे योगानंदम छत्तीसगढ़ कॉलेज के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन छात्रों को विधानसभा भ्रमण करवाया। विधानसभा धूमाने के साथ-साथ मंत्री ने छात्रों को सरकार की कार्यप्रणाली को करीब से दिखाया। साथ ही उन्हें विधायिका की विभिन्न भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में बताया। इस दौरान शिक्षा मंत्री बृजमोहन के साथ छात्र काफी सहज और खुश दिखाई दे रहे थे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 day agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
5 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
5 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
10 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
15 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
29 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
32 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines