---विज्ञापन---

गणेश पंडाल में छोटी सी बात पर विवाद, देखते ही देखते गिरीं 3 लाशें…दिल दहला देगा ये मामला

Durg Triple Murder Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। विवाद के बाद लोगों ने थाने का घेराव भी किया। बताया जा रहा है कि मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद बात खूनी संघर्ष तक पहुंच गई। आपको विस्तार से मामले की जानकारी देते हैं।

---विज्ञापन---

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छोटी सी बात पर तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार रात को डीजे पर मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि तीन लोगों का मर्डर हो गया। ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। आरोप है कि पुलिस को विवाद की जानकारी पहले दी गई थी। बताया जा रहा है कि गणेश पूजा पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर दो समूहों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। मामला नंदिनी थाना इलाके के शीतला मंदिर का है। पुलिस ने मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। शीतला मंदिर गणेश समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। बताया जा रहा है कि तीन लोग और उनके दोस्त एक शख्स और उसके परिजनों से भिड़ गए थे।

इलाके में तनाव का माहौल

इसके बाद इन लोगों को शांत करवा दिया गया था। इसके बाद दोनों के बीच शनिवार रात को फिर झड़प हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष के एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान राजेश यादव, वासु यादव और करण यादव के तौर पर हुई है। जबकि दूसरे समूह का शख्स आकाश पटेल घायल है। मरने वालों में दो भाई शामिल हैं। जबकि एक अन्य व्यक्ति उनके परिवार को सदस्य है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बैल के अंडकोष से बनी दवा खाकर संभोग करता था ये तानाशाह, बेहद क्रूर थी मौत

वहीं, वारदात के बाद इलाके में तनाव है। आक्रोशित लोगों ने नंदिनी थाने का घेराव भी किया। जहां पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस को पहले मामले से रूबरू करवाया गया था। लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। जिसके बाद 3 लोगों का मर्डर हो गया।

---विज्ञापन---

राजेश और करण थे सगे भाई

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने मौके का मुआयना किया है। बताया जा रहा है कि शीतला पारा और यादव मोहल्ला गुट के लोगों में भिड़ंत हुई है। भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना यहां की जा रही थी। जिसके उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। राजेश और करण सगे भाई है। राजेश यादव के खिलाफ पहले से आकाश पटेल पर चाकू से हमला करने का मामला दर्ज था।

यह भी पढ़ें:सोती बच्ची को घर से उठा ले गए दरिंदे; रेप के बाद उतारा मौत के घाट…अब बिहार में दिल दहला देने वाला कांड

---विज्ञापन---
First published on: Sep 08, 2024 08:50 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola