Deputy CM Vijay Sharma Targets Bhupesh Baghel: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के समापन के साथ छत्तीसगढ़ में भी चुनाव का समापन हो गया। प्रदेश में तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव काफी अच्छे तरीके से पूरा हो गया है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 पूरे होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कुछ भाजपा नेता ओडिशा दौरे पर निकल गए। इसी बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भूपेश बघेल के दूसरे राज्यों के दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि उनका यूपी दौरा भाजपा के लिए एक अच्छा शगुन है।
भूपेश की यात्रा भाजपा के लिए अच्छा शगुन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूसरे राज्यों के दौरे पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि पिछली बार जब उत्तर प्रदेश में ‘यूपी में का बा’ चला था। तब भूपेश बघेल यूपी दौरे पर गए थे। तब वहां यूपी में दो बार हुआ था। अगर इस बार भी भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश जा रहे हैं तो भाजपा के लिए शगुन होने वाला है। वह अपनी जिस छवि के साथ दौरे पर जा रहे हैं उसका नकारात्मक प्रभाव ही पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: मतदान ड्यूटी के बाद जवानों को सरप्राइज, SP ने सर्व की सब्जी तो एडिशनल एसपी ने खिलाए गुलाबजामुन
400 पार करेगी भाजपा
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का भी जवाब दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा है कि मतदान के समय निर्वाचन अधिकारियों द्वारा भाजपा के पक्ष में मत करवाए जा रहे हैं। इन आरोपों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि आरोप लगाना एक अलग बात है, भाजपा की 3 बात की सरकार थी तब उनकी सरकार आई थी। उस समय उन्होंने आरोप नहीं लगाए। अब उनकी सरकार नहीं है, तो आरोप लगना शुरू कर दिया। आरोप लगा रहे हैं कि वोट हमारे पक्ष में करवाया, इसलिए हमारी सरकार बन रही है। लेकिन इस सब बातों कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि अच्छी संख्या के साथ भाजपा का NDA 400 पार जाने वाला है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
20 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines