CG Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के लोगों के लिए कई कल्याणकारी सुविधाएं भी चलाई जा रही हैं। इसी के तहत उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीते दिन राजनांदगांव जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कई विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक में डिप्टी सीएम विजय शर्मा के सामने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जिले के अंतिम ग्राम पंचायत तक वाई-फाई की सुविधा पहुंची चाहिए, जिसे डिप्टी सीएम ने भी माना।
जिले में वाई-फाई की सुविधा
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जिले में वाई-फाई की सुविधा रहने से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कभी भी जिले के किसी भी सरपंच और सचिव से बात की जा सकेगी। इसके लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वाई-फाई की सुविधा देने के लिए जरुरी दिशा-निर्देश दिए गए है। डॉ. रमन सिंह ने आगे कहा कि जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अमृत मिशन योजना और पंप लगने के बाद टैंक तक पानी पहुंचाने का भी निर्देश दिया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की परेशानी को देखते हुए ट्रांसफार्मर की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 9 नक्सली ढेर, दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों और नकसलियों में मुठभेड़ जारी
पंचायती राज व्यवस्था
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि अधिकारियों को इनोवेशन के साथ ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम करना है। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन की तरफ से सरकारी योजनाओं का काम संतोषजनक तरीके से पूरा होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में वीडियो कान्फ्रेंसिंग की सुविधा मिलने से प्रत्यक्ष तौर पर जनसामान्य से जुड़ सकेंगे। इसके लिए शत-प्रतिशत जिले में वाई-फाई की व्यवस्था होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines