छत्तीसगढ़ में 9 नक्सली ढेर, दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी

Chhattisgarh Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा भारतीय जवानों और नक्सलियों के बीच आज जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने 9 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन भी जारी है।

Naxalites Encounter

Chhattisgarh Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आज सुबह से भारतीय जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 9 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन में हुई। इसकी पुष्टि दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने की है।

विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर घेरा इलाका

दंतेवाड़ा जिले के SP गौरव राय ने बताया कि पुलिस को एक खबरी से जानकारी मिली थी। उसने बताया कि बैलाडीला की पहाड़ियों के नीचे पुरंगेल, लोहा गांव के पास नक्सली हैं। जानकारी मिलते ही DRG और CRPF के जवानों की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। गौरव राय ने आगे बताया कि तलाशी अभियान के दौरान जैसे ही जवानों की टीम नक्सलियों के कोर इलाके में घुसी, उन्होंने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की।

विज्ञापन

सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी

SP गौरव राय ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इलाके में सुबह से लगातार रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ के साथ-साथ सुरक्षाबलों का सर्च अभियान भी जारी है। भारतीय जवानों ने पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ