Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश के शहरी और ग्रमीण क्षेत्रों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा नए-नए आयाम तलाशे जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से कई योजनाएं भी चलाई जा रही है, जिसके साथ प्रदेश के ग्रमीण क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है। बीते दिन की प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के ग्राम गंगापुर पहुंचे। यहां उन्होंने गंगापुर समेत नवघटा, मोहगांव खैरझिटी कला, बानो, कोको, छाटा और ग्राम दलपुरवा के लोगों के साथ सीधा संवाद किया।
ग्रामीण क्षेत्रों का विकास
इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों की मांग, समस्या और शिकायतों को सुना और उनकी मांगों को तुरंत पूरा करते हुए 1.91 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की। इनता ही ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली और राजस्व के अधिकारियों को तुरंत सभी मामलों के समाधान का निर्देश दिया है। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि साय सरकार के काम में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना ही हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाने का कर रह है ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले- राज्य में है प्रतिभा का भंडार
राज्य में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अलग-अलग गांवों में आयोजित जनसंपर्क के दौरान कहा कि राज्य में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए महतारी सदन केंद्र एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि महतारी सदन से गांवों में विकास की नई लहर आएगी। इसके साथ ही इससे महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा यहां महिलाएं अपने सामूहिक मुद्दों पर चर्चा कर सकेंगी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
6 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
6 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
9 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
11 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
16 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
30 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
33 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines