---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले- राज्य में है प्रतिभा का भंडार

Chhattisgarh Olympic Association New President: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुना गया है।

---विज्ञापन---

Chhattisgarh Olympic Association New President: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ की विशेष सामान्य सभा में शामिल हुए। यहां निर्विरोध नई कार्यकारिणी और संघ के अध्यक्ष चुनाव हुआ। इसमें सीएम विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुना गया, वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल को ओलंपिक संघ का वाइस प्रेसिडेंट और महासचिव पद के लिए विक्रम सिसोदिया को चुना गया। इसके अलावा संघ का एक कोषाध्यक्ष, 14 उपाध्यक्ष, 10 संयुक्त सचिव, 16 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। इस बात की घोषणा संघ द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी अशोक अग्रवाल ने की है।

---विज्ञापन---

राज्य में प्रतिभा का भंडार

अपने संबोधन के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने सबसे पहले Olympic Sangh association के पदाधिकारी को सदस्यों का आभार किया। निर्विरोध रूप से ओलपिक संघ का अध्यक्ष चुनने उन्होंने कहा कि जितने भी लोगों ने उन्हें चुना है। वह उनका विश्वास तोड़ेंगे नहीं। उन्होंने पूरा चुनाव शांति पूर्ण निपटा है, जो कि बहुत अच्छा संकेत है। हम टीम भावना के साथ छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाएंगे। राज्य में संभावना और प्रतिभा का भंडार है।

यह भी पढ़ें: शिक्षा सम्मान समारोह में CM विष्णुदेव साय ने याद किया अपना बचपन, बताया कौन सा सब्जेट था फेवरेट

---विज्ञापन---

अब खेल में आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि प्रदेश के जिस जिले में जिस खेल का ज्यादा प्रभाव है। उस जिले में उस खेल को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे खेल जगत को लाभ होगा। ग्रामीण क्षेत्र में अनेक प्रतिभा छुपी होती है। छत्तीसगढ़ बहुत आगे बढ़ेगा। आज तक हमारे किसी भी खिलाड़ी ने पार्टी स्पेट नहीं किया है। पीछले सरकार में हमारी सरकार ने घोषणा की थी, प्रदेश के जो खिलाड़ी मेडल जीतकर लाएंगे। उन्हें राज्य सरकार 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़ रुपये का इनाम देगी।

इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज खिलाड़ियों को प्रमोट करने की जरुरत है। प्रदेश में एकेडमी बनाने की जरुरत है। हमारे यह 9 दिनों में खेल संघ का गठत हुआ है।

First published on: Sep 29, 2024 03:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola