गुड न्यूज! सरकारी विभागों में अब फटाफट होंगे काम, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लॉन्च किया ई-ऑफिस

CM Vishnu Deo Sai Launch Swagatam Online Portal: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली, स्वागतम पोर्टल और मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया।

e office system

e office system

विज्ञापन

CM Vishnu Deo Sai Launch Swagatam Online Portal: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश की विकास के साथ-साथ राज्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसके लिए साय सरकार द्वारा प्रदेश में कई ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च कर रही है, ताकि सरकारी काम आसान हो पाए। इसी के तहत राज्य सरकार ने शासकीय कामकाज को ट्रांसपेरेंट बनाने और सिस्टमैटिक करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय में ई-ऑफिस सिस्टम और स्वागतम पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। ई-ऑफिस प्रणाली की शुरुआत सामान्य एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट से हुई है, जिसे शासन के सभी विभागों में लागू किया जाएगा। इस सिस्टम के माध्यम से सरकारी दस्तावेज डिजिटल किए जाएंगे, जिससे कागजों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में भेजने में लगने वाला समय बचेगा।

ई-ऑफिस प्रणाली के फायदे

मुख्यमंत्री ने ई-आफिस प्रणाली के पेज पर शासन के सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के निर्देश ऑनलाइन मुख्य सचिव को जारी कर शुभारंभ किया। इस प्रणाली से ऑफिस के दस्तावेज डिजिटल किए जाएंगे। इससे दस्तावेजों को एक से दूसरे ऑफिस भेजने में लगने वाला समय बचेगा। दस्तावेजों में हेरफेर और गायब होने की आशंका नहीं रहेगी। डिजिटल माध्यम में दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन

तय समयसीमा में फाइलों का निराकरण हो सकेगा। अधिकारियों के कामकाज की मॉनिटरिंग भी आसान हो जाएगी। स्वागतम पोर्टल से आनलाइन आवेदन करने पर बिना प्रतीक्षा और कतार में लगे एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से मिलने के समय की जानकारी मिल जाएगी। इससे लोगों का समय बचेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक मोतीलाल साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन आदि अधिकारी उपस्थित थे।

गृहमंत्री शाह की सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने अमित शाह के दौरे के समय सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और नक्सल मोर्चे पर किए गए उपायों का प्रजेंटेशन दिया। बताते चलें कि केंद्रीय गृहमंत्री का तीन दिवसीय दौरा 23 अगस्त से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ