CG Deputy CM Vijay Sharma Attack on Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीसरे चरण के साथ ही समाप्त हो गया है, लेकिन बाद भी प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। हाल ही में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने विष्णुदेव साय को रोहिंग्या मुसलमानों को ढूंढने की चुनौती दी थी। अब प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल की चुनौती का जवाब देते हुए तंज कसा है। मंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल की चुनौती को जबरदस्ती बताते हुए कहा कि भूपेश बघेल ने रोहिंग्या शब्द जबरदस्ती ही जोड़ दिया है।
विजय शर्मा का जवाब
भूपेश बघेल की चुनौती पर बात करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि उन्होंने रोहिंग्या शब्द जबरदस्ती ही जोड़ दिया है। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए, वे तो अब हर तरह के व्यक्ति और बातों के बारे में कहते हैं, यह गलत है। परिस्थितियों को बदलने की कवायद गलत है। इससे स्थानीय लोगों को दुख होता है। कई गांवों में उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया। क्योंकि अचानक उनका नाम मतदाता सूची में आ गया है।
यह भी पढ़ें: घात लगाए नक्सलियों ने ऑपरेशन से लौट रहे जवानों पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में एक ढेर
धर्म के आधार पर आरक्षण
कलकत्ता हाईकोर्ट के आरक्षण पर फैसले पर बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देना गलत है। जिस धर्म में जाति की व्यवस्था नहीं है, उस धर्म के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था कैसे हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले 4-5 सालों में नगरीय निकायों में बड़ी संख्या में जाति प्रमाण पत्र बनवाए गए हैं, जिसकी शिकायतें मिली हैं, जल्द ही इसकी जांच करवाई जाएगी। इसके साथ ही विजय शर्मा ने कहा कि पिछले 4 से 5 साल से हिंदुओं में जाति प्रथा थोप दी गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines