Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार और विपक्ष की कांग्रेस पार्टी के बीच लगातार मतभेद देखने को मिल रहा है। इन दिनों राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसके अलावा रायपुर दक्षिण में कांग्रेस अपराध, निष्क्रियता सहित 3 मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जा रही है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज मुद्दा विहीन हो चुकी है, इसलिए लोगों के बीच भ्रम पैदा कर रही है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि दक्षिण की जनता पिछले आठ विधानसभा चुनाव में बीजेपी को आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस पार्टी आज मुद्दा विहीन हो चुकी है,
बीजेपी ने एक अनुभवी और दिग्गज नेता को चुनाव के मैदान पर उतारा है। जिन्होंने रायपुर की दशा और दिशा सुधारने में लगातार काम किया है। सुनील सोनी लगातार सक्रिय नेता रहे हैं। कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर भ्रम पैदा जनता के मन में नहीं कर सकती है।
राज्योत्सव 2024 की शुरुआत को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कल से राज्योत्सव प्रारंभ हो रहा है। धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के विकास की झलक नजर आएगी।
सांस्कृतिक और कल को प्रदर्शित करने का काम किया जाएगा। 6 तारीख को राज्य उत्सव के समापन पर अलंकरण दिए जाएंगे। हमारे देश के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ का आगमन होगा।
अनेक स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय स्तर के भी कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। राज उत्सव में भी प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। राज उत्सव में शामिल होने का सभी से आग्रह किया।
ये भी पढ़ें- ‘हमारे सुरक्षा बल के जवान मुस्तैदी से मुकाबला कर रहे हैं’, नक्सली हमले पर बोले छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines