'हमारे सुरक्षा बल के जवान मुस्तैदी से मुकाबला कर रहे हैं', नक्सली हमले पर बोले छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने के लगातार ऑपरेशन चला रही है। हाल ही में एक बार फिर नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है।

डिप्टी सीएम अरुण साव

डिप्टी सीएम अरुण साव

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने के लगातार ऑपरेशन चला रही है। हाल ही में एक बार फिर नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है। दरअसल, नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के जगरगुंडा बाजार में ड्यूटी पर तैनात दो जवानों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

इससे दोनों जवान गंभीर रूप से घयाल हो गए है। अब इस मामले को लेकर प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि जवानों पर इस हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। उनका चोटें जाया नहीं जाएगी।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि जिस प्रकार से हमारे जवान नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं। नक्सली इसलिए बौखलाहट में इस तरह की कार्यवाही कर रहे है। हमारे सुरक्षा बल के जवान पूरी शांति और बहादुरी के साथ बस्तर को शांति की दिशा में ले जा रहे है और जो जवानों की क्षति पहुंच रही है। वह जाया नहीं जाएगी।
बौखलाहट में इस तरह की कार्यवाही कर रहे हैं। लेकिन हमारे सुरक्षा बल के जवान मुस्तैदी से मुकाबला कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का प्रदर्शन को लेकर कहा कि कांग्रेस ने 5 सालों में छत्तीसगढ़ को अपराध और नशे का गढ़ बनाया गया,
भ्रष्टाचार का गढ़ बनाया। अपने कार्यकाल को याद कर ले, अपराधी सरकार के संरक्षण में अपराध करते रहे हैं,आज दुर्भाग्य जनक कहीं भी घटना होती है।

विज्ञापन

सरकार ठोस कार्रवाई कर रही है। अब तक की सभी घटनाओं में सरकार ने ठोस और मजबूत कार्यवाही की है। हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है,
कांग्रेस पार्टी केवल दिखावा कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ