Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao: छत्तीसगढ़ के विकास के लिए विष्णुदेव साय सरकार लगातार काम कर रही है। राज्य के विकास के लिए सरकार लगातार उचित और जरूरी कदम उठा रही है। इसके तहत प्रदेश के अलग- अलग विकासखंडों में विकास कार्यों का निर्माण और घोषणा की जा रही हैं। बीते दिन प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम कारीडोंगरी में कौशल विकास पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने कई विकास कार्यों की घोषणा की है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में सांय-सांय विकास कार्य किया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भी सरकार पूरा कर रही है।
मोदी की गारंटी पर हो रहा काम
डिप्टी सीएम अरुण साव ने इस कौशल विकास पखवाड़ा में घानाघाट में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, सरकारी प्राथमिक शाला दरवाजा में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, कारीडोंगरी में सीसी रोड के लिए 5 लाख रुपये और मुख्य सड़क मार्ग से रेस्ट हाउस तक सड़क निर्माण की घोषणा की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में सांय-सांय विकास कार्य किया जा रहा है। युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भी सरकार पूरा कर रही है।
यह भी पढ़ें: ‘इनके नेता कुछ भी ऊटपटांग बोल रहे हैं’, बलरामपुर घटना पर कांग्रेस के बयान पर CM विष्णुदेव साय पटलवार
छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की तारीफ
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कौशल विकास पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में अलग- अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। डिप्टी सीएम ने युवाओं को अपने कौशल का विकास कर रोजगार और स्वरोजगार के जरिए से आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों को अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी बांटी है। यहां उन्होंने स्टॉल में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का खाया और उनके स्वाद की तारीफ की। शिविर में स्कूली छात्र-छात्राओं की तरफ से शिक्षा जागरूकता विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines