---विज्ञापन---

‘इनके नेता कुछ भी ऊटपटांग बोल रहे हैं’, बलरामपुर घटना पर कांग्रेस के बयान पर CM विष्णुदेव साय पटलवार

CM Vishnudev Sai Targets on Congress: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर में मसीही समाज की पदयात्रा में शामिल हुए। यहां उन्होंने पदयात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर वार किया है।

---विज्ञापन---

CM Vishnudev Sai Targets on Congress: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार जहां प्रदेश के विकास के लिए लगातार जरुरी और उचित कमद उठा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकार को विपक्ष की राजनीति का भी सामना करना पड़ा रहा है। प्रदेश में इन दिनों बलरामपुर की घटना को लेकर कांग्रेस राज्य सरकार की जमकर अलोचना कर रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर में मसीही समाज की पदयात्रा में शामिल हुए। यहां उन्होंने पदयात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर वार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भटक चुकी है, इस वजह से कांग्रेस के नेता कुछ भी ऊटपटांग बोल रहे हैं।

---विज्ञापन---

सीएम विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर वार

बलरामपुर की घटना को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि बलरामपुर में महिला गायब हुई थी, उसके पति को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस मामले पर जांच की जा रही है कि आखिर मामला क्या है। बलरामपुर की घटना पर पीसीसी दीपक बैज के बयान पर पटलवार करते हुए सीएम विष्णुदेव साय कहा कि कांग्रेस भटकी हुई है। बुरी तरीके से उन्हें विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 5 साल में कांग्रेस पार्टी ने जनता को निराश करने का काम किया था। जनता ने कांग्रेस को नकारा दिया है। इसलिए अब कांग्रेस भटक चुकी है और इस वजह से कुछ भी उटपटांग कांग्रेस बोल रही है।

यह भी पढ़ें: ‘साइबर ठगी से अच्छे-अच्छे लोगों का मन घबरा जाता है’, ‘मन की बात’ पर बोले CM विष्णुदेव साय

---विज्ञापन---

प्रतिपक्ष पर सीएम का पलटवार

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के बयान का पलटवार करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि इनके जो बड़े नेता है। उन्हें संयम से काम लेना चाहिए। कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए। कानून है, सरकार है, कानून जो बोलेगा। उस पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। बता दें कि प्रदेश में हर घटनाओं पर कांग्रेस जोर दे रही है।

First published on: Oct 27, 2024 07:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola