Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार विकास के जुड़े सभी काम तेजी के साथ कर रही है। इसी के तहत प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने दुर्ग जिले के अहिवारा में 2.68 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने अहिवारा के लोगों को भरोसा दिलाया कि वहां के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने अहिवारा में सिविल कोर्ट की स्थापना को लेकर भी आश्वासन दिया।
डिप्टी सीएम का जनता से वादा
दरअसल डिप्टी सीएम अरुण साव अहिवारा के कबीर भवन में आयोजित श्री सदगुरू कबीर प्राकट्य उत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कबीर की वाणी में जीवन दर्शन मिलता है। इस दौरान डिप्टी सीएम साव ने अहिवारा के लोगों से वादा करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के काम में पैसों की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने अहिवारा में सिविल कोर्ट की स्थापना के लिए जरूरी पहल करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा डिप्टी सीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों को 50 लाख रुपये तक के विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा हैं।
यह भी पढ़ें: नाले में छिप रहा था फरार आरोपी, पुलिस ने ऐसे निकाली हेकड़ी, देखें वीडियो
41 विकास कार्यों का लोकार्पण
डिप्टी सीएम ने अहिवारा में 2.68 करोड़ रुपये के 41 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 17 लाख 84 हजार रुपये का नवनिर्मित नगर पालिका भवन में बनने वाले एक्स्ट्रा रूम का लोकार्पण और अलग-अलग वार्डों में दो करोड़ 51 लाख दस हजार रूपए लागत के 40 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम साव ने अलग-अलग योजनाओं के तहत लोगों के बीच चेक भी बांटे हैं।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
7 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines