---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा ऐलान; राज्योत्सव में 36 लोगों को मिलेगा अलंकरण सम्मान

CG Deputy CM Arun Sao Big Announcement: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की कि राज्योत्सव में राज्य अलंकरण समारोह होगा।

---विज्ञापन---

CG Deputy CM Arun Sao Big Announcement: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा प्रदेश के स्थापना दिवस को लेकर 3 दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया है। बीते दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं आज प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की कि राज्योत्सव में राज्य अलंकरण समारोह होगा, जिसमें विभिन्न विभूतियों और विकास में योगदान देने वालों लोगों को अलंकरण सम्मान दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

36 लोगों को मिलेगा अलंकरण सम्मान

डिप्टी सीएम अरुण साव ने महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभूतियों और विकास में योगदान देने वाले को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। राज्योत्सव समारोह के अंतिम दिन राज्य अलंकरण समारोह होगा। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने राज्य अलंकरण के नामों की भी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य के कुल 36 लोगों को राज्य अलंकरण का सम्मान मिलेगा।

यह भी पढ़ें:‘इन लोगों को नहीं पता कि एक वोट की कीमत क्या है?’, छत्तीसगढ़ स्वस्थ्य मंत्री का कांग्रेस पर वार

---विज्ञापन---

किसे मिलेगा चंदूलाल चंद्राकर अवार्ड

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने हर सेक्टर में प्रगति कर रहा है। इस दौरान उन्होंने साय सरकार बनने के बाद एक बार फिर अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि हमने बनाया और हम ही संवारेंगे। कल राज्य अलंकरण पुरस्कार आयोजित होगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्य अलंकरण देने वाले है। 36 अलंकरण उपराष्ट्रपति के हाथों दिलाए जाएंगे। राज्य अलंकरण 16 अलग अलग विभागों से जुड़े है। जूरी की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने विचार किया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मोहन तिवारी को चंदूलाल चंद्राकर सम्मान मिलेगा। प्रिंट मीडिया से भोला राम सिन्हा को भी चंदूलाल चंद्राकर अवार्ड मिलेगा।

First published on: Nov 05, 2024 04:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola