'इन लोगों को नहीं पता कि एक वोट की कीमत क्या है?', छत्तीसगढ़ स्वस्थ्य मंत्री का कांग्रेस पर वार

Chhattisgarh Health Minister Shyam Bihari Jaiswal: छत्तीसगढ़ के स्वस्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नहीं पता है कि एक वोट की कीमत क्या है?

Chhattisgarh Health Minister Shyam Bihari Jaiswal (1)

Chhattisgarh Health Minister Shyam Bihari Jaiswal: छत्तीसगढ़ में एक ओर जहां भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार राज्य स्थापना दिवस का राज्योत्सव मना रही है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष की कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार के खिलाफ कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच रायपुर दक्षिण में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस विधायक कवासी लखमा का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर अब छत्तीसगढ़ के स्वस्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कवासी लखमा के डांस वीडियो पर कहा कि वह अगर नाच रहे तो कोई नई बात नहीं है, वैसे भी लखमा जी नाचते ही रहते हैं।

विज्ञापन

स्वस्थ्य मंत्री का कांग्रेस पर वार

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पारंपरिक त्यौहार के समय नाच गाना उत्सव का माहौल है। कवासी लखमा अगर नाच रहे तो कोई नई बात नहीं है, वह वैसे भी नाचते ही रहते हैं। बीजेपी का हर एक बूथ पर पदाधिकारी है, 40 साल से दक्षिण में बीजेपी जीत रही है। इसलिए बीजेपी को हार का कोई डर नहीं है। इस बार भी इस सीट से भाजपा प्रचंड मतों से जीत हासिल करेगी। कांग्रेस इस बात को नहीं समझती कि एक वोट की कीमत क्या है। एक वोट से एक विधानसभा का विधायक तय होता है, एक वोट से सरकार बनती है। इसलिए बीजेपी एक वोट की अपील कर रही है। कांग्रेस चाहती है कि हमारी योजनाएं चल नहीं पाए, एक वोट के दम पर योजना चल सकती है।

विज्ञापन

सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि चाहे सचिन पायलट दौरा करें या कोई और करें, इससे बीजेपी को फर्क नहीं पड़ता। इस दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बस्तर में पं. धीरेन्द्र शास्त्री के र्मांतरण के खिलाफ पदयात्रा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण एक शब्द ऐसा है, जो भावनाओं से जुड़ा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ