CG Deputy CM Arun Sao Attacks on Congress: छत्तीसगढ़ में देखते ही देखते भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार को एक साल पूरे हो गए है। इस मौके पर राज्य सरकार पूरे प्रदेश में ‘विजय पर्व’ मनाने वाली है। राज्य में इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है। इस पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार का एक साल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा हुआ रहा। इस एक साल में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के विकास के लिए कई अहम कदम उठाएं है।
‘संभव हुआ असंभव काम’
डिप्टी सीएम अरुण साव ने आगे कहा कि एक साल की विष्णुदेव साय सरकार में असंभव से काम भी संभव हुए है। गांव और शहर में कई तरह के विकास कार्यों को फिर रफ्तार मिली है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने बनाया था और हम ही संवारने का काम कर रहे है। 13 दिसंबर को एक साल पूरा होने जा रहा है। हर्ष और उल्लास का विषय होगा।
यह भी पढ़ें: CM विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में चलेंगी ई-बसें; इन शहरों के लोगों को होगा फायदा
कांग्रेस पर डिप्टी सीएम का वार
इस दौरान डिप्टी सीएम ने कांग्रेस के सोसाइटी चलो अभियान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को किसानों का हितैषी बनने का अब ढोंग नहीं करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी को पहले अपने गिरेबान पर झांक के देखना चाहिए। तब कांग्रेस को पता चलेगा कि उनकी सरकार ने किसानों के साथ कितना अन्यया अत्याचार किया है। 5 साल कांग्रेस की सरकार ने किसानों को लूटने का काम किया है। अब किसानों की हितैषी बनने का डोंग ना करें।
भूपेश बघेल के युवा क्लब पर कसा तंज
इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजीव युवा मितान क्लब की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता अपनी राजनीति बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता आपस में लड़ रहे, मार पिटाई हो रही है, आरोप प्रत्यारोप हो रहा है। कांग्रेस के नेता अब अस्तित्व बचाने के लिए काम कर रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस को कोई स्थान नहीं मिलने वाला है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines