रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई शहरों में डेंगू तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक डेंगू के 800 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा रायगढ़, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर शहरों से डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं, एक मरीज की मौत भी हो चुकी है।
जल भराव के कारण पनपते हैं मच्छर
डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम हर साल 10 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी मच्छरों से निजात नहीं मिल पा रही है। दरअसल, बारिश के मौसम में डेंगू के मरीज ज्यादा मिलते हैं, क्योंकि बारिश में जल भराव के कारण ही डेंगू के मच्छर पनपते हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जुलाई से लेकर नवंबर के मध्य डेंगू के मरीज मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।
लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
प्रदेश के अस्पतालों में दिन-प्रतिदिन डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में अभी दो दर्जन से अधिक मरीज भर्ती हैं। इसमें से कुछ पॉजिटिव भी हैं। वहीं, रायगढ़ जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 30 नए मरीजों की पहचान की गई है। वहीं, गुरुवार को 35 मरीज मिले थे। जिले में अब तक 500 से ज्यादा मरीजों के मिलने से जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।
यह भी पढ़ें-Chhattisgarh Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बिलासपुर समेत इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
तैयारियों में जुटा प्रशासन
नगर निगम के 48 वार्डों में 750 कर्मचारियों को डेंगू से निपटने के लिए मैदान में उतारा गया है। निगम के सभी जोनों को जोन कमिश्नरों को वार्डों में मच्छरों से बचाव के लिए एंटी लार्वा और फॉगिंग कराने को कहा गया है। जहां साफ पानी जमा होता है, वहां विशेष रूप से अभियान चलाने को कहा गया है। मौसमी बीमारियों से बचाव और इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश सभी सीएमएचओ को जारी किए गए हैं। साथ ही सीएमएचओ को नगर निगम के सहयोग से एंटी लार्वा का छिड़काव कराने को कहा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य अमले की टीम बनाकर घर-घर जाकर लोगों की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines