Attack on Chhanni Sahu: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नशे में धुत एक शख्स ने महिला विधायक छन्नी चंदू साहू पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि घटना रविवार की है। आरोपी की पहचान खिलेश्वर के रूप में हुई है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना शाम को डोंगरगांव पुलिस थाना क्षेत्र के जोधरा गांव में हुई। घटना के दौरान महिला कांग्रेस विधायक छन्नी चंदू साहू, एक सार्वजनिक समारोह में भाग ले रहीं थीं। बता दें कि छन्नी चंदू साहू राजनांदगांव की खुज्जी विधानसभा सीट से विधायक हैं।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1693410029125435770
मंच पर आया आरोपी, चाकू से किया हमला
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, साहू मंच पर थीं, जब कथित तौर पर नशे में धुत एक व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला किया। पुलिस के मुताबिक, महिला विधायक की कलाई पर मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेने के बाद जांच पड़ताल जारी है। फिलहाल, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ने महिला विधायक पर चाकू से क्यों हमला किया। उधर, भाजपा ने महिला विधायक पर हमले की घटना की निंदा की है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गयी है।
भाजपा ने बयान जारी कर कहा कि जब सत्तारूढ़ दल का विधायक सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा? यह भूपेश बघेल सरकार की विफलता है। बता दें कि पिछली बार (2018) में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की छन्नी चंदू साहू ने बीजेपी के हिरेंद्र कुमार साहू को हराया था। छन्नी को 71,733, जबकि हिरेंद्र कुमार साहू को 44,236 वोट मिले थे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines