रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री रविन्द्र चौबे ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों को 3600 रु. प्रति क्विंटल धान की कीमत मिलेगी। प्रदेश के किसानों को इसका लाभ अगले साल से मिलने लगेगा। उन्होंने आगे कहा कि तीस फीसदी MSP बढ़ने के हिसाब से सरकार के अगले कार्यकाल में किसानों को मिलने वाला धान का मूल्य 3600 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच जाएगा।
अभी तक प्रदेश सरकार 2640 रुपए में खरीद रही धान
प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 2800 रुपए धान का मूल्य देने की घोषणा की है। जो केंद्र सरकार के MSP बढ़ाने या फिर राज्य सरकार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि बढ़ाने से संभव होगा। अभी तक प्रदेश सरकार 2640 रुपए में धान खरीद रही है। इसमें 2040 समर्थन मूल्य और 600 रुपए प्रोत्साहन राशि है।
यह भी पढ़ें-देश का ऐसा गांव, जहां के हर घर में बैठा है एक Youtuber; 7 साल पहले ऐसे हुई थी शुरुआत
किसानों की मदद से कांग्रेस 75 का आंकड़ा पार करेगी
चौबे के कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के किसान मिलकर फिर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे और किसानों की मदद से कांग्रेस 75 का आंकड़ा पार करके दिखाएगी। प्रदेश सरकार पहले से ही समर्थन मूल्य के साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति क्विंटल नौ हजार रुपए की सब्सिडी दे रही है। इसकी वजह से ही राज्य के किसानों को धान की भरपूर कीमत मिल रही है। इस वर्ष सरकार ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने का फैसला लिया है। इसके लिए सरकार को न्याय योजना की राशि 9,000 से बढ़ाकर 12,340 रुपए करनी होगी। केंद्र सरकार ने इस साल धान का 143 रुपए MSP बढ़ाया है।
चौबे के बयान पर सियासत गर्म
चौबे के इस दावे के बाद मामले को लेकर बीजेपी ने कहा कि रविंद्र चौबे ने अपने बयान से खुद ही यह स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की जो भी कीमत मिलती है, वे केंद्र सरकार के MSP (मिनिमम सपोर्ट प्राइस) की वजह से ही मिलती है।
संबंधित खबरें
दशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
1 hr agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
2 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
4 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
10 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
23 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
26 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines