---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़ में 15 दिनों में अंदर होगा जनता की समस्याओं का समाधान, CM विष्णुदेव साय का फैसला

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेश साय ने राज्य के लोगों की समस्याओं को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल साय सरकार शासन से लेकर प्रशासन स्तर तक नोडल और अपीलीय अधिकारियों की नियुक्ति करने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेश साय लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार करने के साथ-साथ ही प्रदेश के सीएम होने की भी सारी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। दरअसल विष्णुदेव साय सरकार लोगों की समस्याओं को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए बहुत जल्द ही अफसरों की जिम्मेदारी तय करने वाली है। इसके तहत शासन से लेकर प्रशासन स्तर तक नोडल और अपीलीय अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इस बात की जानकारी खुद सीएम विष्णुदेव साय ने दी है।

---विज्ञापन---

सीएम विष्णुदेव साय का फैसला 

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि उन्हें अफसरों पर गुस्सा आता है, जो जनता की समस्याओं का समाधान करने में लापरवाही करते हैं। ऐसे में सीएम साय ने नोडल अधिकारी और अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति का बड़ा फैसला लिया है। इसमें मंत्रालय स्तर के लिए अवर सचिव नोडल अधिकारी और उपसचिव अपीलीय अधिकारी होंगे। वहीं जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर नोडल अफसर होंगे। इसके साथ ही अपर संचालक को अपीलीय अधिकारी की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा सहायक संचालक नोडल अफसर और अपर कलेक्टर अपीलीय अधिकारी को संचालनालय स्तर तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक की मौत, 6 गंभीर घायल; छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में भीषण हादसा

---विज्ञापन---

15 दिन में होगा समाधान

इन अधिकारियों की नियुक्ति के बाद से मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल पर जनता द्वारा की गई सभी शिकायतों का उचित समाधान किया जाएगा। नियुक्त होने वाले सभी अफसरों को जनता द्वारा मिले सभी आवेदनों का समाधान करने के लिए सिर्फ 15 दिन का समय दिया गया है। इसके साथ ही नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी रहेगी कि वह इसका परीक्षण करेंगे। इसके अलावा अंतिम निराकरण की कार्यवाही पर नोडल अधिकारी को अपनी मुहर लगानी होगी।

First published on: May 25, 2024 07:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola