CM Vishnudev Sai Reaction on Amit Shah Fake Video: इस समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गृह मंत्री अमित शाह कहते दिखाई दे रहे हैं कि वह एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण खत्म कर देंगे। हालांकि यह वीडियो फर्जी निकला, किसी ने अमित शाह वीडियो को एडिट करके वायरल कर दिया था। अब इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम साय ने कहा कड़े लफ्जों में कहा कि ऐसी हरकतें बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने इसके लिए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।
सीएम साय की पोस्ट
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक x हैंडल पर इस मामले को लेकर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस अपनी बुरी हार सामने देख कर अब कोई भी स्तरहीन हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है। सालों तक आदिवासियों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के लोगों का शोषण करने वाली और ठगने वाली कांग्रेस अब फिर से आरक्षण के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रही है। गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को भी गलत तरीके से एडिट कर वह अफवाह फैला रही है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अजीबोगरीब मामला! शव के अंतिम संस्कार के लिए हाई कोर्ट पहुंचा परिवार
कांग्रेस को स्पष्ट चेतावनी
उन्होंने कांग्रेस को स्पष्ट चेतावनी देते हुए लिखा कि वह पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों के खिलाफ इस तरह का भद्दा मजाक करने से बाज आ जाएं। इस तरह की हरकतें सरकार बिल्कुल सहन नहीं करेगी। उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस को मुस्लिम आरक्षण स्वीकार है लेकिन आदिवासियों और अनुसूचित जाति समूहों, पिछड़ों को मिल रहा अधिकार उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है। बता दें कि इस मामले में हाल ही में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
11 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
14 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
17 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
18 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
21 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
21 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
22 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
22 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines