Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य को विकास की ओर बढ़ाने के साथ-साथ अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी ढंग से निभा रहे हैं। फिलहाल सीएम विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया में हैं, यहां वह अपने चचेरे भाई के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद सीएम साय ने मानसून की आहट को देखते हुए अपने खेतों में खेती-किसानी की भी शुरूआत की। साथ ही उन्होंने खुद एक किसान की तरह खेतों में बोनी कर परंपरा की। सीएम साय ने परंपरा के अनुसार 5 बार बीजों को अपने हाथों से खेतों में बिखेरा।
सीएम साय ने रखा परंपराओं का ध्यान
खेती-किसानी करते हुए सीएम साय ने अपनी परंपराओं का पूरा ध्यान रखा। सीएम साय ने परंपरा के मुताबिक हाथों से 5 बार बीजों को खेतों में बिखराया। इसके बाद उनके परिवार के लोगों ने भी उनका अनुसरण किया। दरअसल, जशपुर, सरगुजा अंचल के किसानों के बीच खेती-किसानी को लेकर एक परंपरा है, जिसके अनुसार परिवार के लोग मुखिया के साथ धान की बोनी की रस्म निभाते हैं। इस दौरान सीएम साय खेती-किसानी का पारंपरिक परिधान पहने हुए खेतों में नजर आए। उन्होंने पगड़ी भी पहनी हुई थी, सबसे पहले सीएम मान ने टोकरी में धान बीज रखे और इनकी पूजा की।
यह भी पढ़ें: चचेरे भाई के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, भावुक होकर कही यह बात
‘ छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है’
इस दौरान सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है राज्य का हर किसान खेती किसानी की तैयारियों में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने प्रदेश में बेहतर खरीफ फसल के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में खाद बीज की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। साथ ही सीएम साय ने अधिकारियों को किसानों की जरूरतों के अनुरूप कृषि अदानों की व्यवस्था करने के लिए भी कहा है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
41 mins agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines