चचेरे भाई के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, भावुक होकर कही यह बात

CM Vishnudev Sai Get Emotional: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने चचेरे भाई और जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेश चन्द्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हो गए। इस दौरान सीएम साय काफी भावुक दिखाई दिए।

CM Vishnudev Sai Get Emotional (1)
विज्ञापन

CM Vishnudev Sai Get Emotional: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन इसके साथ-साथ वह अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही सीएम साय के चचेरे भाई और जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेश चन्द्र साय का 12 दिन पहले निधन हो गया था। उनके दशगात्र कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। उन्होंने अपने चचेरे भाई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

विज्ञापन

‘एक-एक पल दुख से भरा हुआ है’

सीएम विष्णुदेव साय अपने चचेरे भाई नरेश चन्द्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जशपुर जिले में स्थित अपने गांव बन्दरचुंआ पहुंचे। दशगात्र कार्यक्रम के बाद सीएम साय अपने सभी परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर सीएम साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे चचेरे भाई नरेश चंद्र साय आज हमारे बीच नहीं हैं, वह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. नरहरी साय के बेटे थे। यह जो समय है, इसका एक-एक पल दुख से भरा हुआ है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं।

क्षेत्र को समर्पित था जीवन 

सीएम साय ने बताया कि उनके भाई नरेश चंद्र साय ने जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष रहते हुए क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहकर काम किया था। बता दें कि 6 जून को नरेश चंद्र साय का निधन हो गया था। साल 2020 में नरेशचंद्र साय को जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ