CM Vishnudev Sai Saluted Women Fighters: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार राज्य में महिला सशक्तीकरण को हमेशा से आगे बढ़कर काम करती रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भी बस्तर फाइटर्स और दंतेश्वरी फाइटर्स की महिलाओं को सम्मान देने के लिए बस्तर के स्कूल में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रोग्राम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। आज महिलाएं बस्तर जैसे क्षेत्र में अपनी जान पर खेलकर राज्य और देश की सुरक्षा कर रही हैं।
हर क्षेत्र में सबसे आगे हैं महिलाएं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सबसे पहले कार्यक्रम में शामिल हुई महिला बस्तर फाइटर्स और दंतेश्वरी फाइटर्स को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। सीएम साय ने बताया कि वह विचार कर रहे थे कि छत्तीसगढ़ में इस बार महिला दिवस किस अंदाज में मनाया जाए, उसी वक्त उन्हें बस्तर फाइटर्स और दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला सिपाहियों का ख्याल आया। सीएम ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सबसे आगे हैं। बस्तर फाइटर्स और दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला सिपाही अपनी जान को जोखिम डालकर राज्य और देश की सुरक्षा कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ एक जिला महिला सशक्तीकरण का बेस्ट उदाहरण, कलेक्टर से लेकर SP-डॉक्टर तक की जिम्मेदारी निभा रही महिलाएं
बस्तर का विकास सरकार की प्राथमिकता
इसके अलावा सीएम साय ने कहा कि बस्तर और सरगुजा का विकास राज्य सरकार के लिए सबसे पहले स्थान पर है, इसके लिए सरकार कभी भी पैसों की कमी नहीं आने देगी। इसके साथ ही सीएम साय ने बताया कि राज्य में उनकी सरकार ने ढाई महीने की अल्प अवधि में प्रदेश के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं। इसके साथ ही सरकार ‘पीएम मोदी की गारंटी’ को भी पूरा कर रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines