---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ एक जिला महिला सशक्तीकरण का बेस्ट उदाहरण, कलेक्टर से लेकर SP-डॉक्टर तक की जिम्मेदारी निभा रही महिलाएं

Chhattisgarh Women Empowerment: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में महिला सशक्तीकरण का एक बेहतरीन उदाहरण देखने को मिल रहा हैं। जिले की कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, सीईओ, शिक्षिका जैसे पदों की जिम्मेदारी महिलाएं निभा रही हैं।

Chhattisgarh Women Empowerment: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार ‘पीएम मोदी की गारंटी’ को पूरा करते हुए प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए आए दिन काम कर रही है। राज्य सरकार की हमेशा कोशिश रहती है कि वह समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी बढ़ाए। सरकार की यह कोशिश अक्सर उनकी योजनाओं समेत बाकी चीजों देखने को मिलती है। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में महिला सशक्तीकरण का एक बेहतरीन उदाहरण देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

सक्ती जिले की कलेक्टर

दरअसल, सक्ती जिले में कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, सीईओ, शिक्षिका जैसे पदों पर महिला ऑफिसर बेहतरीन ढंग से अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। सक्ती जिले के कलेक्टर पद की जिम्मेदारी आईएएस ऑफिसर नूपुर राशि पन्ना निभा रही हैं। नूपुर राशि पन्ना ने नवगठित सक्ती जिले के विकास के लिए कई अथक प्रयास किए हैं, जो अभी भी जारी है। नूपुर राशि पन्ना ने बेहतर मार्गदर्शन और टीम स्पिरिट के साथ जिले की आम जनता तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें: नेशनल हॉर्टिकल्चर फेयर 2024 में छत्तीसगढ़ के किसानों ने लिया हिस्सा, जानें क्या कुछ सीखने को मिला?

---विज्ञापन---

जिले की दबंग एसपी और डॉक्टर 

सक्ती जिले का एसपी पद छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर अंकिता शर्मा निभा रही हैं। पूरे जिले में एसपी अंकिता शर्मा अपने दबंग अंदाज के लिए मशहूर हैं। सक्ती जिले के एमसीएच अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. कल्पना राठौर अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए लोगों का इलाज कर रही हैं। डॉ. कल्पना राठौर ने अपने कार्यकाल के दौरान 10 जटिल गर्भाशय ऑपरेशन, 568 सफल सीजेरियन आपरेशन और 368 महिला नसबंदी करने का कीर्तिमान स्थापित किया है।

First published on: Mar 08, 2024 03:25 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola