'ये सबके विकास का बजट है', केंद्रीय बजट पर छत्तीसगढ़ CM साय का रिएक्शन

CM Vishnudev Sai reaction on Union Budget: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट पर रिएक्शन सामने आया है।

CM Vishnudev Sai reaction on Union Budget
विज्ञापन

CM Vishnudev Sai reaction on Union Budget: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट आज संसद में पेश हो गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया। इस बजट में महिलाओं, किसानों, युवाओ और गरीब लोगों के लिए काफी कुछ है। वहीं देश के राज्यों के विकास के लिए भी बजट में काफी कुछ है। अब मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह सबका बजट है, सबके लिए, सबके विकास का बजट है।

Advertisment

केंद्रीय बजट पर क्या बोले सीएम साय

सीएम साय ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट दूरदृष्टि और दृढ निश्चय का बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आज अपना सांतवां बजट पेश किया है। मोदी सरकार 3.0 का यह बजट सबके लिए, सबके विकास का बजट है। सीएम साय ने कहा कि इस बजट में कृषि और रोजगार पर सबसे अधिक ध्यान दिया गया है, जो इसे ऐतिहासिक बजट बनाता है। सीएम साय ने कहा कि जनजातीय उन्नत ग्राम योजना लांच हुई है। इससे जनजाति समाज के 63 हजार गांव और 5 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों को भी इससे काफी फायदा मिलेगा।

बजट में सैलरीड लोगों को बड़ी राहत

सीएम साय ने आगे कहा कि इस बार बजट में सैलरीड लोगों को बड़ी राहत दी गई है। टैक्स स्लैब में बदलाव लाया गया है, इससे करदाताओं को काफी मदद मिलेगी और उनकी काफी बचत भी होगी। सीएम साय ने कहा कि बजट में शहरों के क्रिएटिव री-डेवलपमेंट के लिए पॉलिसी लाई गई है। साथ ही पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा करने की बात कही गई है। इसके अलावा बजट में इनोवेशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास पर खास ध्यान दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ