CM Vishnudev Sai Praised MLA Bhavna Bohra: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में उन बच्चों से मुलाकात की, जिनके माता-पिता की मृत्यु ग्राम बाहपानी में हुए दुखद पीकअप हादसे में हुई थी। यह हादसा कवर्धा जिले के ग्राम बाहपानी में उस वक्त हुआ था, जब 44 लोग एक साथ तेंदूपत्ता संग्रहण कर पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पिकअप खाई में गिर गई। इस हादसे में 19 ग्रामीणों की मौत हो गई थी, जिनके बच्चों को पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने गोद लिया था और उनकी परवरिश का जिम्मा उठाया था। आज विधायक भावना बोहरा इन सभी बच्चों को लेकर विधानसभा पहुंची।
सीएम साय ने बच्चों को बरसाया प्यार
विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा परिसर में सीएम साय से इन सभी बच्चों की मुलाकात करवाई। इस दौरान सीएम साय ने बच्चों पर बहुत दुलार और प्यार बरसाया। साथ ही सीएम साय ने दुखद हादसे में मारे गए बच्चों के माता-पिता के लिए भी दुख प्रकट किया है। इस दौरान सीएम साय ने बच्चों से कहा कि आज आप विधानसभा देख रहे हैं, आपमें से जो बच्चा जनप्रतिनिधि बनना चाहे वो यहां आयेगा, यह लोकतंत्र का मंदिर, यहां से ही प्रदेश के विकास की राह तैयार की जाती हैं।
यह भी पढ़ें: ‘ये सबके विकास का बजट है’, केंद्रीय बजट पर छत्तीसगढ़ CM साय का रिएक्शन
सीएम ने की विधायक भावना बोहरा की तारीफ
सीएम साय ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा, जिसके जवाब में बच्चों ने कहा कि उनकी पढ़ाई लिखाई अच्छी चल रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके गांव के बारे में भी पूछा, इसका जवाब देते हुए बच्चों ने पूरे विस्तार से अपने गांव की जानकारी दी। वहीं इस दौरान सीएम साय ने विधायक भावना बोहरा से कहा कि बच्चों को आप इतनी सुंदर शिक्षा दे रही हैं, यह बहुत अच्छी बात है। बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में हम जितना काम करेंगे, हमारे विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने में उतनी ही आसानी होगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines