Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Playing Cricket: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार राज्य के हर एक क्षेत्र तक विकास को पहुंचाने का काम कर रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के सेक्टर में भी अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते रहते हैं। हाल ही में सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव मेमोरियल फल्ड लाईट टेनिस बॉल अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच समारोह में शामिल हुए। यहां सीएम साय ने क्रिकेट मैच में बैटिंग करते हुए दिखाई दिए। इस मैच में सीएम साय ने सिक्सर का करारा शॉट मारा, जिसके लिए खिलाड़ियों और बाकी लोगों ने उनकी काफी तारीफ की।
सीएम साय का बड़ा ऐलान
इस अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने इसे राज्य की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता बताया। इसके साथ ही उन्होंने यंग तिरंगा समिति को हर साल इस आयोजन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। सीएम ने यंग तिरंगा समिति की तारीफ करते हुए बधाई दी और पिछले 8 सालों से प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए उनकी काफी सराहना भी की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यंग तिरंगा समिति की तरफ से हर बार उन्हें बुलाया गया है, जिसके लिए वह समिति के आभारी है।
यह भी पढ़ें: किसानों को बड़ी सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पीएम मोदी की यह गारंटी होगी पूरी
छत्तीसगढ़ में देश का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम
इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले ही सौरभ गांगुली सहित कई बड़े खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ के क्रिकेट स्टेडियम की सराहना की है। सीएम ने बताया कि उनके राज्य में देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है, जहां जल्द ही बड़े खेलों का आयोजन किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines