---विज्ञापन---

छत्रपति शिवाजी जयंती पर भावुक हुए CM साय, बोले- महाराज लोगों के लिए शौर्य और आत्मविश्वास का प्रतीक

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: सीएम साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज साहस और पराक्रम की एक अद्भुत मिसाल थे।

---विज्ञापन---

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार राज्य के लोगों के लिए काम करने के साथ-साथ प्रदेश की भी विकास कर रही है। इसके साथ ही सरकार अपने वीर योद्धाओं को भी याद करती है। हाल ही में सीएम विष्णुदेव साय ने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर पूरे राज्य में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था। वहीं आज सीएम विष्णुदेव साय ने छत्रपति शिवाजी महाराज और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले को उनके योगदान के लिए नमन किया है।

---विज्ञापन---

शौर्य और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं छत्रपति शिवाजी

बता दें कि 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है और गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि है। सीएम साय ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज ने साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश की। वीर शिवाजी एक कुशल योद्धा होने के साथ-साथ एक कुशल रणनीतिकार भी थे। उन्होंने अपनी नीतियों से अनुशासित सेना और प्रशासनिक व्यवस्था बनाई। आज छत्रपति शिवाजी लाखों लोगों के लिए शौर्य और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज का अंतिम संस्‍कार, चंद्रगिरी में आखिरी दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

महान विचारक गोपाल कृष्ण गोखले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए उन्हें एक समाजसेवी और महान विचारक बताया। सीएम साय ने लिखा कि स्वतंत्रता सेनानी गोखले ने राष्ट्र सेवा की नींव मजबूत की और भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी चारित्रिक दृढ़ता, आत्मिक विकास और देश के प्रति निःस्वार्थ सेवा आज कई लोगों के लिए प्रेरक है।

First published on: Feb 19, 2024 11:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola