जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज का अंतिम संस्‍कार, चंद्रगिरी में आखिरी दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

Jain Muni Acharya Vidyasagar Maharaj Anmit Darshan: आचार्य विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन के लिए चंद्रगिरी तीर्थ पर लाखों की संख्या में उनके अनुयायियों पहुंचे।

Jain Muni Acharya Vidyasagar Maharaj Anmit Darshan (1)

चंद्रगिरी तीर्थ में विद्यासागर महाराज का अंतिम संस्कार

Jain Muni Acharya Vidyasagar Maharaj Anmit Darshan: प्रख्यात जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज अब हमारे बीच नहीं रहें, उन्होंने छत्तीसगढ़ में डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ पर संल्लेखना पूर्वक समाधि (शरीर को त्याग दिया) ले ली है। चंद्रगिरी तीर्थ में विद्यासागर महाराज का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले आचार्य विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन के लिए चंद्रगिरी तीर्थ पर लाखों की संख्या में उनके अनुयायियों पहुंचे। वहीं विद्यासागर महाराज के ब्रह्मलीन होने पर छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने पूरे राज्य में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

विद्यासागर महाराज के अंतिम संस्कार और अंतिम दर्शन की कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में चंद्रगिरी पर लाखों की संख्या में लोग विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हर किसी की आंखें नम थीं और सभी विद्यासागर महाराज के संल्लेखना पूर्वक समाधि से दुखी थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

चैतन्य अवस्था में त्यागा शरीर

जानकारी के अनुसार, आचार्य विद्यासागर महाराज पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। 3 दिन पहले ही उन्होंने पूरी तरह से अन्न-जल को त्याग दिया था। अपनी आखिरी सांस तक आचार्य विद्यासागर महाराज चैतन्य अवस्था में रहे और मंत्रोच्चार करते रहें। अपनी साधना में लीन ही उन्होंने अपना देह का त्याग किया। बता दें कि, आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर पीएम मोदी और सीएम साय ने दुख व्यक्त किया। सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ