CM Vishnudev Sai Met Union Railway Minister: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। राज्य के विकास को गति देने के लिए सीएम विष्णुदेव साय बीते दिन नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले। रेल भवन में इस मुलाकात के दौरान सीएम साय और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य की अलग-अलग नई रेल प्रोजेक्ट पर चर्चा की। इस बैठक में सीएम साय ने प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की जरूरत पर जोर दिया। वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री ने प्रदेश के नए रेल प्रोजेक्ट की संभावनाओं और लाभों को स्वीकार किया।
छत्तीसगढ़ के 4 खास रेल प्रोजेक्ट
इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से छत्तीसगढ़ के 4 प्रमुख रेल प्रोजेक्ट का काम जल्द ही शुरू करने का आग्रह किया है। इसमें धर्मजयगढ़-पत्थलगांव- लोहरदगा नई लाइन प्रोजेक्ट, अंबिकापुर- बरवाडीह नई लाइन परियोजना, खरसिया-नया रायपुर- परमलकसा नई रेल लाइन परियोजना और रावघाट- जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना शामिल है।
यह भी पढ़ें: ‘आपने जो समस्या आपने पैदा की, उसी का समाधान हमारी सरकार कर रही है’, कांग्रेस पर बरसे छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम
सीएम साय ने बताया क्यों है जरूरी
सीएम साय ने बताया कि धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा न्यू लाइन प्रोजेक्ट में लगभग 16,000 करोड़ रुपये की लागत है। यह लाइन 240 किमी की होगी, यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए जरूरी है। वहीं, अंबिकापुर- बरवाडीह नई लाइन परियोजना की मांग आजादी से पहले 1925 में की गई थी। साल 1948 में इसे मंजूरी मिली, लेकिन इस परियोजना का काम अब तक अधूरा है। यह लाइन प्रोजेक्ट अंबिकापुर को बरवाडीह (झारखंड) से जोड़ेगी और परसा, राजपुर, चंदनपुर जैसे शहरों को कनेक्ट करेगी। ठीक इसी तरह से खरसिया-नया रायपुर- परमलकसा और रावघाट- जगदलपुर नया रेल लाइन प्रोजेक्ट भी है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines