'आपने जो समस्या आपने पैदा की, उसी का समाधान हमारी सरकार कर रही है', कांग्रेस पर बरसे छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम

CG Deputy CM Arun Sao Attack on Congress: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जन समस्या निवारण से जुड़े सवालों के जवाब में कांग्रेस पर पलटवार किया है।

CG Deputy CM Arun Sao Attack on Congress

CG Deputy CM Arun Sao Attack on Congress: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार लगातार प्रदेश के लोगों का जीवन सुधारने के लिए काम कर रही है। इसी सिलसिले में साय सरकार ने जन समस्या निवारण की शुरुआत की थी, जिसे अब कांग्रेस द्वारा चुनावी स्टंट बताया जा रहा है। जन समस्या निवारण से जुड़े सवालों पर कांग्रेस को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखे लहजे में जवाब दिया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने जो समस्या पैदा की है, हमारी सरकार ने उसी के समाधान के लिए ‘जन समस्या निवारण’ कर रही हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस पर डिप्टी सीएम का वार

विज्ञापन

डिप्टी सीएम अरुण साव ने आगे कहा कि कांग्रेस खुद एक चुनावी पार्टी है। इसलिए हर कार्यक्रम, हर योजना को चुनाव से जोड़ती है।
जनता के लिए कांग्रेस ने कुछ किया ही नहीं है और अब हम करते हैं तो उनके पेट पर दर्द होता है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कवर्धा में मौत की रिपोर्ट को फर्जी बताने के लिए भी कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक आरोप है, आपदा इसी प्रकार की होती है। आपदा पर भी कांग्रेस राजनीतिक कर रही है। हमारी सरकार ने मौसमी बीमारियों के रोकथाम पर काम कर रही है।

विज्ञापन

भाजपा सांसद का कांग्रेस पर पलटवार

डिप्टी सीएम के अलावा भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के आरोप पर पलटवार किया है। भाजपा सांसद ने कहा कि गृह विभाग की बैठक हुई, जिसमे गृह मंत्री और पुलिस के अधिकारियों ने लंबी चर्चा की है। प्रदेश की राजधानी के गुंडे, मवाली पर शासन प्रशासन का भय पैदा होना चाहिए। जो वारदातें हो रही है उस पर रोक लगनी चाहिए। रायपुर के सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक है, इसके निदान पर भी काम होना चाहिए और सरकारी इन सभी पर काम कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ