CM Vishnudev Sai Meet Sadhram Yadav’s Family: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के साधराम यादव हत्याकांड पर एक नया अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुछ दिनों पहले ही साधराम यादव के परिवार से मुलाकात की थी, उस वक्त सीएम साय ने इस मामले की जांच NIA को सौंपी थी। बीते शनिवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साधराम यादव परिवार से मुलाकात की। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि आरोपी NIA की सूक्ष्म जांच से बच नहीं सकता। साधराम को न्याय मिलकर रहेगा।
साधराम यादव के परिजनों से मिले सीएम साय
सीएम साय के साथ कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी साधराम यादव के परिजनों से मिले। इस दौरान सीएम साय ने साधराम यादव के परिवार से बात करते हुए कहा कि साधराम की इस निर्मम हत्या से पूरा छत्तीसगढ़ एक समान रूप से आहत हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि साधराम के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी, इस मामले की जांच NIA को सौंप दी गई है। साधराम के हत्यारे NIA की सूक्ष्म जांच से बच नहीं सकते। सरकार साधराम को न्याय दिलवा कर रहेगी।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम विष्णुदेव साय ने किया स्वागत
साधराम के परिवार को सरकार देगी आर्थिक सहयोग
सीएम साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांत राज्य है, यहां पर किसी भी ऐसे तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो यहां के शांत माहौल को अशांत करेंगा। ऐसे मामलों को सख्ती से निपटाया जाएगा। इसके साथ ही सीएम साय ने साधराम यादव की पत्नी प्रमिला से कहा कि सरकार उनके परिवार को आर्थिक सहयोग देगी। सीएम साय ने बताया कि उनके परिवार को एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के लिए एक प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के लिए आश्वस्त किया गया।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines