लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

Rajnath Singh In Chhattisgarh: आज यानी 9 मार्च को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। प्रदेश की राजधानी रायपुर में एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय और बाकी मंत्रियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। यहां वह किसानों को संबोधित करने पहुंचे।

Rajnath Singh And Vishnu Deo Sai

Rajnath Singh And Vishnu Deo Sai

Rajnath Singh In Chhattisgarh: आज यानी 9 मार्च को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वह प्रदेश की राजधानी रायपुर में बड़ी किसान मोर्चा को संबोधित करेंगे। इसे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जा रहा है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 11 सीटों का ऐलान किया है। इसे लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे जिनका स्वागत प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने किया।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ सीएम समेत इन मंत्रियों ने किया स्वागत

विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्वागत में रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर सिर्फ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ही उनका स्वागत नहीं किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, टंक राम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक किरण देव, राजेश मूणत, अनुज शर्मा, भावना बोहरा, अमर अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू भी केंद्रीय उनका आत्मीय स्वागत करने पहुंचे।

किसानों को संबोधित करेंगे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भाजपा नेताओं का कहना है कि किसान महासम्मेलन में राजनाथ सिंह को सुनने के लिए पूरे देश का किसान जुड़ने वाला है। इस किसान महासम्मेलन के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचे और किसानों से चर्चा की। इसके बाद किसान खुद ही सम्मेलन का हिस्सा बन रहे हैं। किसान मोर्चा के पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कर परिषद की बैठक में उन्हें यह कार्यक्रम मिला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ