Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Meet Amit Shah and JP Nadda: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से विष्णुदेव साय लगातार प्रदेश के लोगों के हितों से जुड़े काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने अमित शाह निवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहे। इस मीटिंग की एक तस्वीर सामने सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे। वैसे अभी सीएम विष्णुदेव साय और अमित शाह के इस मुलाकात के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम साय इस मुलाकात के दौरान प्रदेश में सरकार के काम का फीडबैक दे सकते हैं। साथ ही राज्य में लोक सभा चुनाव को लेकर तैयारियों और रणनीति के बारे में भी बात सकते हैं। इन दिनों छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में सीएम विष्णुदेव साय का दिल्ली आकर अमित शाह के साथ मिलना लोगों के मन उत्सुकता पैदा कर रहा है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय की सराहनीय पहल, साफ-सफाई और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने को मंजूर किए 10.61 करोड़
समय पर पूरी होगी मोदी सरकार की गारंटी
कुछ दिन पहले ही सीएम साय ने किसान मेला का आगाज किया था और किसानों से कहा था कि मोदी सरकार की हर गारंटी अपने समय पर पूरी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि वे सभी चुनावी वादों को जल्द से जल्द समय पर पूरा करेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
3 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines