Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हजारों किसानों और ग्रामीणों के सामने कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ किया। इस प्रोग्राम में सीएम साय ने योजना के तहत प्रदेश के 24.75 लाख किसानों को 13,320 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही खास है, क्योंकि राज्य सरकार ने ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के तहत किसान भाइयों को आदान सहायता राशि दी है।
किसानों को मिले धान के पैसे
बता दें कि, सीएम साय ने इस प्रोग्राम में प्रदेश के कुल 24.75 लाख से अधिक किसानों के खातों में आदान सहायता राशि भेजी है। इसमें से 24.72 लाख किसानों ने तो सरकार को इस साल धान बेचा था। इन किसानों को सरकार ने 13,289 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है। वहीं योजना के तहत 2 हजार 829 धान बीज उत्पादक किसानों को बीज निगम के जरिए 31 करोड़ रुपए से अधिक का अंतर राशि भुगतान किया है। इसके साथ सीएम साय ने बताया कि प्रदेश के किसान भाइयों को वादे के अनुसार अटल जी के जन्मदिन के मौके पर 3,716 करोड़ रुपये का 2 साल से बकाया धान बोनस दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इससे राज्य के 3 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ मिला है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने बालोद जिले को दी 65 विकास कार्यों की सौगात, जानें कितनी है लागत
सीएम साय का संबोधन
इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि प्रदेश के वनवासी लोगों के लिए तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये मानक बोरा कर दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि आज से इस योजना की शुरुआत हो जाएगी। इसके अलावा सीएम साय ने राज्य के लोगों से कहा कि प्रदेश की सरकार ‘पीएम मोदी की गारंटी’ को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। महतारी वंदन योजना के साथ प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाएं सशक्त बन रही हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines