संस्कृति गौरव महासम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, कई विकास कार्यों की घोषणा

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायपुर के संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai
विज्ञापन

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायपुर के पत्थलगांव तहसील के ग्राम किलकिला में आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि उनके 25 साल से अधिक समय तक की राजनीति में उन्होंने कई लोगों के साथ काम किया है, लेकिन किसी का भी स्वभाव स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जितना सरल नहीं था। वह बेहद सरल हृदय के व्यक्ति थे।

विज्ञापन

सीएम साय की घोषणाएं

इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कई अहम घोषणाएं भी की है। इसमें किलकिलेश्वर महादेव परिसर में प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही बाउंड्रीवाल, सौंदर्यीकरण, परिसर में सोलर लाइट लगाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा मांड नदी में बने एनीकेट में घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण करने की भी घोषणा की गई है। इसके साथ ही पत्थलगांव के मुख्य चौक से रायगढ़, जशपुर और अंबिकापुर की ओर जाने वाली सड़कों का 3-3 किलोमीटर तक निर्माण करने की भी घोषणा की गई है।

मोदी की गारंटी पर काम

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में मोदी की गारंटी पर तेजी से काम कर रही है। प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के जरिए हर महीने 1000 रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है। इसके साथ ही किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदा जा रहा है। इसके अलावा तेंदूपत्ता संग्राहकों के प्रति मानक बोरे की कीमत 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपये दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ