CM Vishnudev Sai Join Ceremony: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीते दिन गौरेला के गुरूकुल खेल मैदान में आयोजित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की 386वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। यहां सीएम विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज के शौर्य की खूब तारीफ की और यह भी कहा कि क्षत्रिय समाज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। इस दौरान सीएम साय ने वीरता के प्रतीक के रूप में केसरिया ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया।
सीएम साय ने की घोषणाएं
इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय ने कुछ खास घोषणाएं भी हैं, जिसमें उन्होंने कलेक्ट्रेट के सामने 60 डिसमिल जमीन को राठौर समाज को देने के लिए कहा है। इसके अलावा साहू समाज के सांस्कृतिक भवन के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान सीएम साय ने जिले के लोगों की मांग पर नगर पंचायत गौरेला और नगर पंचायत पेंड्रा को नगर पालिका परिषद बनाने नॉटिस जारी किया है।
यह भी पढ़ें: ‘साय वही जो साया दे’, सिंगर कैलाश खेर ने बताया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम का मतलब
राठौर समाज का योगदान
केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने देश की एकता और अखंडता के बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से किए जा रहे कामों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में राठौर समाज ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। राठौर समाज द्वारा संगठित होकर किए गए कार्य ने हमेशा देश को विकास की तरफ बढ़ाया है। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की वीरता पर प्रकाश डाला और कहा कि यह आयोजन राठौर समाज का ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण क्षत्रिय समाज का आयोजन है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
18 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines