Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है, प्रदेश की राजधानी रायपुर में VY साइरिसा कैंसर केयर सेंटर खुल गया है, जिसका उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया है। रायपुर के कमल विहार में यह कैंसर केयर सेंटर स्थित है। यह कैंसर केयर सेंटर, वीवाय अस्पताल और साईरिसा हेल्थ केयर संस्था का संयुक्त प्रोजेक्ट है। सीएम विष्णुदेव साय ने केयर सेंटर के उद्घाटन के दौरान कहा कि यहां पर प्रदेश में चल रही योजनाओं तहत सरकार द्वारा गरीब परिवार के लोगों का इलाज करवाया जाएगा।
सीएम साय का संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने बताया कि हेल्थ और मेडिकल सेक्टर उनकी पहली पसंद और प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि एक जनप्रतिनिधि के तौर पर लगातार कोशिश की है कि लोगों को कम खर्च में बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। उन्होंने भी यहां कहा कि वह अपनी पब्लिक लाइफ के दौरान AIIMS समेत कई अस्पतालों में 12 करोड़ रुपये की मेडिकल सेवाएं लोगों को उपलब्ध कराई हैं। इस कैंसर केयर सेंटर के बारे में बात करते हुए सीएम ने कहा कि इस नए सेंटर की स्थापना से राज्य में कैंसर रोगियों को इलाज में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस अस्पताल में सस्ते दर पर मरीजों को जेनेरिक दवाएं भी मिलेंगी।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय का राशन कार्ड को लेकर बड़ा ऐलान, बढ़ाई आवेदन की तिथि
केयर सेंटर में मिलेगी ये सारी सुविधा
बता दें कि VY साइरिसा कैंसर केयर सेंटर में लोगों को कैंसर के इलाज के लिए कैंसर सर्जरी से लेकर इम्युनोथेरेपी, कीमोथेरेपी, न्युट्रिशनल, रेडिएशन थेरेपी, हार्मोनल थेरेपी, पैलिएटिव केयर और टारगेट थेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines