मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई को दी 268.54 करोड़ की सौगात, 26 विकास कार्यों का श्रीगणेश

CM Vishnudev Sai Inaugurated Development 26 Works: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 268.54 करोड़ रुपये की लागत के 26 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

CM Vishnudev Sai inaugurated 26 development works

सीएम विष्णुदेव साय ने किया 26 विकास कार्यों का लोकार्पण

विज्ञापन

CM Vishnudev Sai Inaugurated Development 26 Works: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिना रुके प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। विष्णुदेव साय सरकार का कहना है कि प्रदेश का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रहना चाहिए। अपने इसी संकल्प को पूरा करने के लिए सीएम विष्णुदेव साय सोमवार को भिलाई पहुंचे। यहां सीएम साय ने क्षेत्र में 268.54 करोड़ रुपये की लागत के 26 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीएम साय ने भिलाई में 145.59 करोड़ रुपये की लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन और 122.95 करोड़ रुपये की लागत के 15 कार्यों का लोकार्पण किया।

विज्ञापन

सीएम साय ने किया 26 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

सीएम साय सोमवार को भिलाई के छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSBTU) में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम साय ने 26 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीएम साय ने सबसे पहले दुर्ग संभाग में 175 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित 43 कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होने 9 करोड़ 39 लाख रुपये के 9 अलग-अलग विकास कार्यों का भूमिपूजन किया है।

विज्ञापन

CSBTU को सीएम साय की सौगात 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने CSBTU के कैम्पस में आर्यभट्ट भवन में 10 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बने शैक्षणिक भवन का लोकार्पण किया। CSBTU के शैक्षणिक भवन में छात्रों को अलग-अलग तरह के पाठ्यक्रम डिप्लोमा, B Tech (Hons), M.Tech, PhD की क्लास सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यहां छात्रों की ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के लिए अंतर्राष्ट्रीय कंपनी ‘न्यूक्लियस टेक’ का ऑफिस भी चलेगा। नए युवा उद्यमियों को इन्क्यूबेशन सेंटर और फाइनेंशियल स्टोर्ट के लिए सीएसवीटीयू-फोर्टे चलाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ