---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, बताया कब मिलेंगे धान के पैसे?

Chhattisgarh Farmers Paddy Purchase Money: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों को लेकर एक बड़ी घोषणा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर सरकार कब राज्य के किसानों को धान खरीदी के पैसों का भुगतान करेगी।

---विज्ञापन---

Chhattisgarh Farmers Paddy Purchase Money: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने उस तारीख का ऐलान कर दिया है, जिस दिन प्रदेश के किसानों को धान खरीदी का पूरा पैसा मिलेगा। इस बात की घोषणा खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है। प्रदेश के किसानों के प्रति सीएम साय का स्नेह किसी से छिपा नहीं है। सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानों को राज्य सरकार की तरफ से धान खरीदी की राशि का भुगतान 12 मार्च को किया जाएगा।

---विज्ञापन---

सीएम साय का ऐलान 

हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के तमामुंडा गांव में एक सार्वजनिक बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में भी सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार 12 मार्च को छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों को उनकी धान खरीदी की राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए 24 लाख से अधिक किसानों के बीच 13,000 करोड़ रुपये की राशि बांटी जाएगी। सीएम ने कहा कि वादे के अनुसार धान खरीद के लिए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से अधिक धनराशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: सामूहिक विवाह में पहुंचे CM विष्णुदेव साय, नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद के साथ दिया स्पेशल गिफ्ट

---विज्ञापन---

भाजपा का चुनावी वादा 

बता दें कि, विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की तरफ से वादा किया गया था कि राज्य में उनकी सरकार बनी तो किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदा जाएगा। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत के साथ जीत दर्ज की। इसके बाद राज्य सरकार ने 1 नवंबर से लेकर 4 फरवरी तक प्रदेश के किसानों से खरीफ सीजन 2023-24 के धान खरीदे। इस दौरान सरकार ने प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानों से MSP पर कुल 147 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदा।

First published on: Mar 04, 2024 03:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola