CM Vishnudev Sai Hit Back on Rahul Gandhi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों प्रदेश के विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इन बैठकों में सीएम साय ने प्रदेश के विकास के लिए कई जरूरी निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में सीएम साय ने सोमवार को भाजपा विधायक और सांसद दल की बैठक की। इस बैठक में प्रदेश की प्रगति से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं बैठक के बाद सीएम साय ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे EVM पर सवाल का भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं रह गया।
राहुल गांधी पर सीएम साय का वार
सीएम साय ने EVM पर लगातार राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया है। सीएम साय ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा बार-बार EVM को लेकर सवाल उठाते हैं। जब उनकी जीत हो जाती है तो EVM ठीक हो जाती है और जब हार जाते हैं तो हार का ठीकरा EVM पर फोड़ देते हैं। अब तो राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं रह गया। जनता ने ‘मोदी की गारंटी’ में विश्वास किया लोकसभा चुनाव में उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है।
यह भी पढ़ें: पर्यटकों को पसंद आ रहा है बस्तर, टूरिज्म के जरिए हुई रिकॉर्ड तोड़ कमाई
सांसदों की बैठक में हुआ क्या?
इसके साथ ही सीएम साय ने बताया कि सांसदों की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा को लोकसभा चुनाव के दौरान अपार सफलता मिली। इस जीत पर सीएम साय ने कहा कि सबने अच्छा काम किया है, धूप और गर्मी होने के बावजूद कार्यकर्ता, मंत्री, विधायक समेत संगठन के सभी पदाधिकारियों ने बहुत परिश्रम किया और पसीना बहाया है। सबकी मेहनत रंग लाई और छत्तीसगढ़ में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines