Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले अरुणाचल प्रदेश से भाजपा के लिए अच्छी खबर आ गई। अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है। यहां प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों में से 46 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अरुणाचल चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत पर खुशी जाहिर की है। इसके ही सीएम विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के साथ 400 पार का दावा किया।
लोकसभा चुनाव में 400 पार का दावा
दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय प्रवास के दौरान बालोद जिला के ग्राम हीरापुर में पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर खुशी जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने कहा जिस तरह से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल तक जनता के लिए काम किया है, लोगों ने उसे देखा है। पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हुए गांव के गरीब किसान, मजदूर सहित सबके लिए काम किया है। इसकी वजह से पूरे देश की जनता का विश्वास उनके प्रति बड़ा है।
यह भी पढ़ें: ‘रिजल्ट क्लीयर है, क्या फर्क पड़ता है’, कांग्रेस के एग्जिट पोल डिबेट बहिष्कार पर भाजपा विधायक का तंज
अरुणाचल में भाजपा की जीत पर सीएम साय खुश
सीएम साय ने आगे कहा कि अगर अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनी है तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। अब लोग 4 जून, 2024 का इंतजार करें, उस दिन लोकसभा चुनाव की मतगणना होने वाली है। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट में भी भाजपा ही जीत दर्ज करेगी। निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा ही जीत दर्ज करेगी। इस बार चुनाव में हम 400 पार के मुकाम को हासिल करने में सफल होंगे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines