कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे CM साय, मुंगेली में किया 25.67 करोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को मुंगेली के फरहदा में साहू समाज के द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने 25.67 करोड़ रुपये के विकास कार्य का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया है।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। इसके अलावा सीएम साय प्रदेश की जनता द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम विष्णुदेव साय शुक्रवार को मुंगेली के फरहदा में साहू समाज के द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम साय ने यहां 25.67 करोड़ रुपये के विकास कार्य का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया है।

विज्ञापन

मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे सीएम साय

भक्त माता कर्मा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे सीएम साय ने यहां उसलापुर से डोंगरगढ़ के बीच रेलवे लाइन को स्वीकृति दी। साथ ही उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इसके लिए 300 करोड़ रुपये की मंजूरी भी है। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार मिलकर इस काम को तेजी के साथ पूरा कर रही हैं। इसके साथ ही सीएम साय ने बताया कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के बीच कम कार्यकाल होने बाद भी उनकी सरकार ने 5 महीने में काफी हद तक अपने काम को पूरा किया है। इसके साथ ही सीएम साय ने बताया कि उनकी सरकार जनता की सरकार है और सिर्फ जनता के लिए काम करती है।

विज्ञापन

मुंगेली को सीएम साय की सौगात 

इसके साथ ही सीएम साय ने मुंगेली में 25 करोड़ 67 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया है। इस कार्यक्रम में सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव, प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन विधायक अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह और पुन्नूलाल मोहले भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ