Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार बिना रुके प्रदेश की जनता और विकास के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के साथ आगे तेजी से बढ़ रहे हैं। महज 2 महीने के कार्यकाल में सीएम विष्णुदेव साय ने कई जनहितकारी फैसले लिए हैं, जिससे हर वर्ग के लोगों की तरक्की हो रही है। जनता के हितों के खातिर लिए गए फैसलों ने राज्य में साय सरकार का ग्राफ बढ़ा दिया है।
नागरिक के लिए कल्याणकारी सोच
प्रदेश की साय सरकार ग्रामीण से लेकर शहरी तक हर नागरिक के लिए कल्याणकारी सोच के साथ काम-काज कर रही है। छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किए ज्यादातर वादे इन 2 महीनों में पूरे भी किए हैं। प्रदेश में न्याय को दुरुस्त किया गया है। राज्य की सरकार सेवा, सुशासन, सुरक्षा और विकास के संकल्प के साथ जनता की सेवा कर रही है। साय सरकार ने प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीद की है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ 3 दिवसीय सिरपुर महोत्सव के लिए तैयार, जानें कैसे हैं इंतजाम और कलेक्टर ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए?
किसानों की सरकार
इसके अलावा सरकार ने प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को 2 साल का बकाया धान बोनस उनके बैंक खाते में डाला। इसके लिए सरकार ने 3 हजार 716 करोड़ रुपये की अंतर राशि अंतरित की है। इसके अलावा प्रदेश के 50 लाख ग्रामीण परिवारों तक मुफ्त में पीने का शुद्ध पानी पहुंचाया। इस नल कनेक्शन व्यवस्था को और बढ़ाने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के 4,500 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। इसके अलावा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए महतारी वंदन योजना शुरू की। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को सरकार हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि देगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
1 day agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
1 day agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
4 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
6 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
11 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
25 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
28 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
31 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines