Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Congratulated People: छत्तीसगढ़ को राज्य के रूप में आज 24 साल पूरे हो गए है। आज 1 नवंबर है और छत्तीसगढ़ की राज्य स्थापना दिवस है। इस खास मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के लोगों को खूब बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय राज्य की नई राजधानी नवा रायपुर में एकात्म पथ पर पहुंचे, यहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर दिन की शुरुआत की। इसके बाद यहां पर हजारों की संख्या में दीप जलाए गए। इसके बाद सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4 से 6 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव में प्रदेश के सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के लोगों से दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाने की अपील की।
लक्ष्य की तरफ तेजी आगे बढ़ रहे हैं हम
इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण को 24 साल पूरे हो गए है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस परिकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उन्हें साकार करने हमारा लक्ष्य है। हम अपने इस लक्ष्य की तरफ तेजी आगे बढ़ रहे है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने हर सेक्टर में प्रगति की है। राज्य सरकार ने आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, वंचित वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इन लोगों तक उनके अधिकार पहुचाने के लिए राज्य सरकार हर एक मुमकिन कोशिश कर रही है। इस दौरान सीएम साय ने प्रदेश को आगे ले जाने और विकास का नया अध्याय लिखने का संकल्प लिया है।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गृह ग्राम बगिया में मनाएंगे दीवाली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
4 से 6 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन
राज्योत्सव के दिन दीपोत्सव की तरह मनाने की पूरी कर ली गई है। सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्टरों को सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से एक पत्र जारी हुआ है। इस पत्र में पूरे प्रदेश में क लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। पत्र के अनुसार, 4 से 6 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन होगा। इस राज्योत्सव का आयोजन नवा रायपुर मेला ग्राउंड में होगा। पहले दिन मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव राज्योत्सव के मुख्य अतिथि होंगे। राज्योत्सव में तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। साथ ही बॉलीवुड के कई कलाकार भी इसमें शिरकत करेंगे और प्रस्तुति देंगे। अंतिम दिन में राज्य अलंकरण समारोह का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम के समापन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे। सीएम विष्णुदेव साय खुद राज्योत्सव की अध्यक्षता करेंगे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines