मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गृह ग्राम बगिया में मनाएंगे दीवाली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Chief Minister Vishnu deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दीपावली पर्व अपने गृह ग्राम बगिया में परिवार के साथ मनाने के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने रवाना होने से पहले प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

CM vishnu deo sai

CM vishnu deo sai

Chief Minister Vishnu deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दीपावली पर्व अपने गृह ग्राम बगिया में परिवार के साथ मनाने के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

आप सभी प्रदेशवासियों को दीपों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपक का प्रकाश आप सभी के जीवन में उजाला लाए और हमारा छत्तीसगढ़ विकास एवं समृद्धि के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि, दीपावली का पर्व भगवान राम के लंका विजय के उपरांत अयोध्या वापसी का प्रतीक है। जब उनके स्वागत में पूरे नगर में दीप जलाए गए थे।

विज्ञापन

इस साल की दीपावली विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि लगभग 500 वर्षों के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं।

सीएम साय ने किया प्रदेशवासियों से आग्रह

मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस दीपावली पर्व को उल्लास और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि यह पर्व समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। जो हमारे जीवन में आनंद और उजाला लाता है।

विज्ञापन

उन्होंने कामना की,कि विकास की यह रोशनी छत्तीसगढ़ के हर गांव और हर घर तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के बीच परस्पर स्नेह और भाईचारे को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की।

सीएम साय ने कहा कि माता लक्ष्मी की कृपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश धन-धान्य से परिपूर्ण रहे और यहां की जनता सुख-समृद्धि का आनंद उठाए।

विज्ञापन

CM साय ने किया सरदार पटेल की जयंती पर नमन

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया सीएम कार्यालय में देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री ने देश के लिए लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल अपनी देशभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस के लिए जाने जाते थे। देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। इस मौके पर विधायक श्रीमती गोमती साय भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण में सरदार पटेल जी की अविस्मरणीय भूमिका को देखते हुए उनकी स्मृति और सम्मान में हर साल उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रीय एकता किसी भी देश की शक्ति और विकास का मूल स्तंभ होती है। भारत विविधताओं का देश है, जहां हर क्षेत्र की अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि एकजुट होकर अपने प्रदेश और देश की प्रगति में अपना योगदान दें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ